Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / छात्र संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु छ नामांकन

,

छात्र संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु छ नामांकन

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में

खेतड़ी (जयंत खाखरा) प्रशासन की मौजूदगी के बीच राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न की गई मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वंदना चौधरी ने बताया कि आज 3:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाई गई तथा 3:00 से 5:00 बजे तक आपत्ति लेकर अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,महासचिव तथा संयुक्त सचिव के नामांकन हेतु अलग अलग कक्ष बनाए गए महाविद्यालय में अध्यक्ष पद हेतु 6 नामांकन आए जिसमें एम ए प्रीवियस अर्थशास्त्र की छात्रा बिंदु, एम ए प्रीवियस अर्थशास्त्र के छात्र राजेंद्र, एम कॉम प्रीवियस व्यवसायिक प्रशासन के छात्र विक्रम सिंह, बी ए पार्ट तृतीय छात्र विष्णु कुमार नायक, एम कॉम प्रीवियस व्यवसायिक प्रशासन की छात्रा सोनू कुमारी, एम ए प्रीवियस अर्थशास्त्र के छात्र हरीश कुमार ने अपना पर्चा भरा वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद, संदीप गुर्जर, संदीप कुमार सैनी ने नामांकन किया ।महासचिव पद के लिए आशा, मोनिका जांगिड़ ,राकेश कुमार सोनी ,किरण कुमारी ने अपना पर्चा भरा इसी के साथ संयुक्त सचिव पद के लिए दिनेश कुमार, विकास कुमार सैनी ने अपना नामांकन भरा। महाविद्यालय में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विष्णु कुमार नायक ने नामांकन से पहले मुख्य बाजार से होते हुए विद्यार्थियों के साथ अपनी रैली निकाली वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिंदु ने नामांकन भरने के बाद पूरे जोश के साथ छात्र छात्राओं को साथ लेकर महाविद्यालय के सामने से रैली निकाली और विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस मौके पर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही उपखंड अधिकारी इंद्राज सिंह थाना, अधिकारी शीशराम मीणा सहित पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur