Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / छात्र संघ चुनाव हेतु नामांकन आवेदन हुए जमा

,

छात्र संघ चुनाव हेतु नामांकन आवेदन हुए जमा

राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में

चिराना (विकास कुमावत) राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में आगामी दिनो होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल अनुरूप 4 पदों के लिए विद्यार्थियों ने नामांकन पत्र भरकर जमा करवाएं । महाविद्यालय चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार झा के अनुसार चार पदों के लिए अध्यक्ष पद हेतु जितेंद्र कुमार बड़बड़ व पार्वती सैनी , उपाध्यक्ष पद हेतु पूजा सैनी व रामसिंह, महासचिव पद हेतु सुभाष सैनी व कपिल कुमार एवं संयुक्त सचिव के लिए शर्मिला सैनी व सुरेंद्र सैनी ने पर्चा दाखिला किया ।शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होगी । 27 अगस्त को चुनाव प्रक्रिया संपन्न व 28 अगस्त को परिणाम जारी होंगे नए पदों के लिए निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur