Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / प्रिंस में बाल दिवस पर दिखा शिक्षकों का दिखा बालरूप

,

प्रिंस में बाल दिवस पर दिखा शिक्षकों का दिखा बालरूप

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि देश के प्रथम प्रधान मंत्री, बच्चों के चाचा नेहरू का जन्म पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नेहरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस आयोजन को विशेष बनाते हुए स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों के समान प्रार्थना सभा की सभी गतिविधियों का संचालन किया। अध्यापिका सुषमा ने विशेष प्रश्नोत्तरी व डिम्पल ने कविता प्रस्तुत की। वहीं संस्थान प्रिंसिपल डॉ० अनिता पंत शर्मा द्वारा बचपन याद दिलाने वाली कविता प्रस्तुत की। अंकिता, पूजा, रविना, श्वेता आदि अध्यापिकाओं ने बाल रूप में सुंदर नृत्य किया। छोटे बच्चों को संस्थान के ऑडिटोरियम में बाल-मूवी दिखाई गई। वहीं प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ० जी० एल० कालेर ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि उन्हें बच्चों से गहरा लगाव था। साथ ही बच्चों को अपने सपने व लक्ष्य पूर्ति में हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ० अनिता पंत शर्मा, महेन्द्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur