Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कोचिंग संस्थानों ने तीन दिन में नहीं किया सुधार तो होगी कड़ी कार्रवाई – जिला कलेक्टर रवि जैन

,

कोचिंग संस्थानों ने तीन दिन में नहीं किया सुधार तो होगी कड़ी कार्रवाई – जिला कलेक्टर रवि जैन

Exclusive news

कोचिंग संस्थानों में अनियमितताओं को लेकर चल रही है जाँच

झुंझुनू, जिला मुख्यालय पर स्थित विभिन्न प्रकार के कोचिंग संस्थानों की अनियमितताओं को लेकर जिला कलेक्टर रवि जैन ने बताया कि इन कोचिंग संस्थानों में जनसुनवाई या अन्य प्रकार से अनियमितताओं को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इनमें नगर परिषद से कन्वर्जन, भवन की अनुमती, लाइट, टॉयलेट ,फायर प्रोटक्शन इत्यादि अनियमितताओं की जांच के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर झुंझुनू की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। जिसने शहर के 15 बड़े कोचिंग संस्थानों की जांच पूरी कर ली है। इनमें कई अनियमितताएं सामने आई है जिसमें एक दो के पास तो खुद की जमीन नहीं है। इसके अलावा फायर प्रोटेक्शन, टॉयलेट, पार्किंग इत्यादि सुविधाओं की कमी है। जिला कलेक्टर ने बताया कि इसको लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को आदेश दे दिए गए हैं कि इन कोचिंग संस्थानों को 3 दिन का नोटिस दे दिया जाए और यदि इसके उपरांत इन में कोई सुधार नहीं होता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि इसमें शहर में स्थित विभिन्न प्रकार के बड़े संस्थान जहां पर ज्यादा संख्या में लोग जाते हैं। चाहे वह शिक्षण संस्थान हो, हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल, मार्केट, सिनेमा हाल हो इन सभी में यदि ये अनियमितताए या कमी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही आपको बता दे कि जिला मुख्यालय पर स्थित अनेक कोचिंग संस्थानों में समय समय पर अनिमितताओं को लेकर शिकायते मिलती रही है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई शख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। पिछले दिनों जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा के समक्ष भी यह मामला उठाया जा चूका है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur