Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यालय संचालन नहीं करने के कलेक्टर ने जारी किये निर्देश

,

ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यालय संचालन नहीं करने के कलेक्टर ने जारी किये निर्देश

सीकर, जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि शिविरा पंचांग के अनुसार वर्तमान में विद्यालयों में ग्रीष्माकालीन अवकाश चल रहे है। किंतु कुछ विद्यालयों द्वारा ग्रीष्माकालीन अवकाश के दौरान भी विद्यार्थियों को विद्यालय में बुलाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जो विद्यालय ग्रीष्माकालीन अवकाश में विद्यार्थियों को विद्यालय में बुला कर कक्षाओं का संचालन कर रहे है उनके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा को निर्देशित किया है कि जिले के समस्त संस्था प्रधान, निजी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर से दिये गये निर्देशों की पालना करवाना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur