Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया

,

कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया

हेवल्स इण्डिया लिमिटेड, अलवर के प्रतिनिधियों द्वारा

बगड़, शिव ओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में हेवल्स इण्डिया लिमिटेड, अलवर के प्रतिनिधियों द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया गया।प्लेसमेंट ऑफिसर ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कैंम्पस प्लेसमेंट में आई.टी.आई उत्तीर्ण 106 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। जिसमें एस.एम.टी.आई. बगड़ के 44 एवं 10 अन्य आई.टी.आई सहित कुल 54 प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार के द्वारा चयन किया गया। हेवल्स इण्डिया लिमिटेड, अलवर के प्रतिनिधिशक्ति सिंह नरूका(असि. मैनेजर एच.आर.) ने संस्थान का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्माण किये गये विभिन्न माॅडलों की सराहना की। उन्होनें बताया कि संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों की कार्य कुशलता को देखते हुऐ समय-समय पर कम्पनी संस्थान द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन करती रहती है तथा अनेक प्रतिभावान अभियार्थियों को कम्पनी में रोजगार के अवसर प्रदान करती है। यहां के अभ्यर्थी भी अपना काम पूर्ण लगन और मेहनत से करते है। इससे पूर्व कम्पनी प्रतिनिधियों का स्वागत संस्थान प्राचार्य कुम्भाराम, नवीन सैनी एवं बाबूलाल सैनी द्वारा दुपट्टा भेंटकर किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur