Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कम्प्यूटर प्रायोगिक ड्यू पेपर की परीक्षाएं 4 व 5 अप्रैल को होंगी

,

कम्प्यूटर प्रायोगिक ड्यू पेपर की परीक्षाएं 4 व 5 अप्रैल को होंगी

सीकर, राजकीय विज्ञान महाविद्यालय, सीकर के प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंहने बताया कि राजकीय विज्ञान महाविद्यालय, सीकर के बी.एससी पार्ट प्रथम के समस्त नियमित एवं द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के वें विद्यार्थी जिनका कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा ड्यू पेपर है, उनको सूचित किया जाता है कि ऐलिमेंटरी कम्प्यूटर एप्लीकेशन की प्रायोगिक परीक्षाएं 04 अप्रैल 2023 व 05 अप्रैल 2023 को प्रात: 10:00 बजे से हो रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपना नाम, रोल नम्बर, समय तथा बैच नम्बर महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर तथा महाविद्यालय की वेबसाईट पर देख सकते है। विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा के लिए अपने कम्प्यूटर विषय के प्रायोगिक रजिस्टर (फाईल) के साथ महाविद्यालय का परिचय पत्र, वोटर कार्ड एवं एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र आदि दस्तावेज सहित महाविद्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur