Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 6 मार्च को

,

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 6 मार्च को

भारत के प्रसिद्ध कलाकार हरीश भिमानी को डी लिट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा

झुंझुनू, श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिंबरेवाला विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह जेजेटी यूनिवर्सिटी के सभागार में जेजेटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टीबड़ेवाला की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रेसिडेंट बी .के.टीबड़ेवाला व डॉ मधु गुप्ता रजिस्ट्रार ने संयुक्त जानकारी में बताया कि इस भव्य आयोजन में अतिथि के रूप में सुरेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक जयपुर व नरेंद्र कुमार सिंह डीआईजी सीआरपीएफ दिल्ली तथा नरेंद्र कुमार झुंझुनू सांसद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे तथा अतिथियों में प्रदीप मोहन शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस एल सिहाग चेयरमैन निर्वाण विश्वविद्यालय जयपुर व हर्षिनी कुलहरी जिला प्रमुख झुंझुनू होंगी इस कार्यक्रम में देश के जाने माने लेखक एंकर व प्रेसिडेंट मेडल नेशनल फिल्म अवार्ड 2016 प्राप्त करने वाले हरीश भिमानी को डी लिट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा तथा वर्ष भर में शोध करने वाले पीएचडी स्कॉलर सहित विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में श्री राजस्थानी सेवा संघ ट्रस्ट मुंबई के ट्रस्टीगण व देश भर से शोधार्थी उपस्थित होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur