Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान में ‘‘कुकिंग विदाऊट फायर’’ का आयोजन

,

न्यू राजस्थान में ‘‘कुकिंग विदाऊट फायर’’ का आयोजन

एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने बताया

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में ‘‘कुकिंग विदाऊट फायर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया एवं सहायक अभियन्ता इंजी. ज्योति ढूकिया ने विद्यार्थियों की बनाई हुई डिशेज देखी एवं उनके पाककला की अत्याधिक प्रशंसा की। इंजी. पीयूष ढूकिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थी स्वप्रबंधन में निपुण होते है एवं सीखते है कि एक स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन अनिवार्य होता है। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आरिश पुत्र आरिफ, अमन पुत्र जीवन राम, देवांश पुत्र अमर सिंह में प्रथम स्थान, तेजस्व पुत्र भारत, दिवेश पुत्र नेमीचन्द, दमन पुत्र मुकेश ने द्वितीय स्थान एवं चाहत पुत्री दलीप, साक्षी पुत्री अनिल, जाह्मवी पुत्री संजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur