Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बिजली विभाग के कर्मचारी की बेटी बनी IAS, पहले प्रयास में क्रैक की UPSC, पूरा किया दादा का सपना

बिजली विभाग के कर्मचारी की बेटी बनी IAS, पहले प्रयास में क्रैक की UPSC, पूरा किया दादा का सपना

Education News (एजुकेशन समाचार) : बिजली विभाग के कर्मचारी की बेटी बनी IAS, पहले प्रयास में क्रैक की UPSC, पूरा किया दादा का सपना

UPSC Success Story: यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल यह परीक्षा आयोजित की जाती है और बड़े पैमाने पर बच्चे इस कठिन परीक्षा को देते हैं लेकिन सफल कुछ बच्चे ही हो पाते हैं।

 

 हरियाणा के भिवानी की बेटी बनी अफसर 

 

आज हम आपको हरियाणा के भिवानी के छोटे से गांव की रहने वाली निशा ग्रेवाल की कहानी बताएंगे जिन्होंने पहले प्रयास में ही इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।

 पहले प्रयास में हासिल की  51वीं रैंक 

निशा  ने पहले प्रयास में ऑल इंडिया में 51वीं रैंक हासिल की और आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर दिखाया। निशा ने जब यह परीक्षा पास किया तब उनकी उम्र मात्र 23 साल की थी और इस परीक्षा को पास करने में उनके दादा ने उनकी काफी मदद की।

 

निशा कहती है अगर आप इस कठिन परीक्षा को पास करना चाहते हैं तो आपको एक बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा।फिलहाल निशा यूपी के बुलंदशहर में सीडीओ के पोस्ट पर कार्यरत है।

 

कैसे की तैयारी

 

निशा ने कहा कि यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें बहुत जरूरी है इसके साथ ही इंटरनेट से भी कई सारे पदार्थ मिल जाएंगे। निशा के पापा बिजली विभाग में काम करते हैं और उनकी मां एक हाउसवाइफ है। 12वीं की बाद निशान है दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की और फिर इस परीक्षा की तैयारी शुरू की। पहले ही प्रयास में वह इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur