Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में दीप महोत्सव मनाया गया

,

ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में दीप महोत्सव मनाया गया

एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुनिता ढूकिया के निर्देशन में

झुंझुनू, नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में सचिव डॉ. संदीप ढूकिया ने दीप महोत्सव का शुभारम्भ कर सभी छात्र/छात्राओं व स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाऐ दी। संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुनिता ढूकिया के निर्देशन में दीपावली के शुभ अवसर पर दीप महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्र / छात्राओं ने कक्षा अध्यापक के निर्देशन में इन्टर कक्षाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली, द्वार तोरण व दीपक साज सज्जा में सभी कक्षाओं के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। दीपक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शैलजा व मनीषा द्वितीय स्थान पर निमिता व आईशा व तृतीय स्थान पर प्रियंका व प्रिया रही सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक दीपक जलाये व फूलझडियां चलाई। इस अवसर पर डॉ. दीपेन्द्र, डॉ. प्रियंका चौधरी विष्णू पूजा शर्मा, जेशमीन, संजू कंवर मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur