Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / दीपोत्सव व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया

,

दीपोत्सव व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया

दुराना स्थित करियर महाविद्यालय के प्रांगण में

झुन्झुनूं , दुराना स्थित करियर महाविद्यालय के प्रांगण में दीपोत्सव व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक अभियंता इंजी ज्योति ढूकिया एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप मिठारवाल थे। इंजी ज्योति ढूकिया ने बताया कि दीपावली का पर्व भाई-चारे का त्यौहार है जिसमें सब मिल-जुल कर इस त्यौहार को मनाते है। दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रथम किर्ति, द्वितीय सुनिता एवं विकास व मोनिका तृतीय स्थान पर रहे एवं रंगोली कार्यक्रम में प्रियंका गोदारा व मनिषा विजेता रही। प्राचार्य डॉ. संदीप मिठारवाल ने बताया कि दीपावाली का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतिक है, जिससे हमें प्रेरणा लेने चाहिए। विजेताओं को इंजी. ढूकिया द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur