Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / धूम धाम से मनाई विवेकानंद जयंती

,

धूम धाम से मनाई विवेकानंद जयंती

विवेकानन्द पब्लिक सीनियर सकैंडरी स्कूल में

सूरजगढ़,[के के गांधी] काजडा़ के विवेकानन्द पब्लिक सीनियर सकैंडरी स्कूल प्रांगण में आज शनिवार को स्वामी विवेकानन्द जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। स्वामी जी के चित्र के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य मन्जू तंवर ने कहा कि आज के इस दौर में विवेकानंद जी के विचारों को ग्रहण कर उन्हें फैलाने की जरूरत है। भारत की धरा सौभाग्यशाली है की यहां विवेकानंद जी जैसे महापुरुष व महायोगी ने जन्म लिया। आज भारत ही नहीं अपितु विश्व के सभी देश स्वामी जी के विचारों को आत्मसात कर रहे हैं। इस दौरान संस्था में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेता विद्याथियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था निदेशक मनजीत सिंह तंवर, राय सिंह शेखावत, अजय बुडानिया, सचिव प्रताप सिंह, विष्णु कुमार, होशियार सिंह, नंदलाल, सरजीत, आनंद शर्मा, पूजा स्वामी, सरोज स्वामी, दिनेश कुमार, अशोक कुमार ,राजेंद्र कुमार, विनोद शर्मा, राजकुमार सेन, राजेश कुमार, जितेंद्र सिंह ,अमित जांगिड़, हेमलता शर्मा, पूजा शर्मा ,प्रिया सैनी, सुमन मेघवाल, गणेश प्रजापत, रामनिवास प्रजापत मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur