Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / धूमधाम से मनाई शास्त्री व गांधी जयंती

,

धूमधाम से मनाई शास्त्री व गांधी जयंती

सूरजगढ़ कस्बे में

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 115वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुधवार को कस्बे के आरकेजेके बरासिया कॉलेज परिसर मेें प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने दोनों महापुरूषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। गांधी चौक में नगरपालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर सैनी सहित पार्षदों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। वहीं टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने गांधी जयंती मनाई। काजड़ा के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने गांधी जी व शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनकी भुमिका के बारे में जिक्र किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur