Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान में डिक्टेशन व कैलिग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

,

न्यू राजस्थान में डिक्टेशन व कैलिग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में आज डिक्टेशन व कैलिग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिक्टेशन प्रतियोगिता में अवी पुत्री आजाद सिंह ने प्रथम स्थान, साक्षी पुत्री मुकेश कुमार ने द्वितीय स्थान, सुप्रिया पुत्री दलीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैलिग्राफी प्रतियोगिता में डीवा चौधरी पुत्री पीयूष ढूकिया एवं स्नेहा पुत्री ओम प्रकाश ने प्रथम स्थान, दीक्षा पुत्री विकास, पूर्वी सिंह पुत्री विक्रम सिंह एवं विराज पुत्र पवन कुमार ने द्वितीय स्थान तथा हर्षिता पुत्री सुनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार देते हुए सहायक अभियन्ता इंजी. ज्योति ढूकिया ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी के लिए इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से उनकी लेखन शैली मजबूत होती है जो उनके विद्यार्थी जीवन के लिए महत्वूपर्ण है। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur