Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / डिफेन्स पब्लिक स्कूल झुंझुनूं में प्रवेशोत्सव मनाया

,

डिफेन्स पब्लिक स्कूल झुंझुनूं में प्रवेशोत्सव मनाया

जिला मुख्यालय के न्यू कॉलोनी स्थित डिफेन्स पब्लिक स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रागंण में नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत स्कूल छात्रा कुमारी रीतू, नितिका व प्राची शेखावत ने तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर किया। संस्था चेयरमैन जी.एल. कालेर ने नव प्रवेशित बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। चेयरमैन जी.एल. कालेर ने नव प्रवेशित बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल की व्यवस्था, अनुशासन एंव फैक्लटी के बारे में अवगत करवाया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य अनिल पूनिया ने सभी नव छात्र/छात्राओं को विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई एवं विद्यालय की भावी योजनाओं से भी अवगत कराया। बच्चों को शिक्षा का महत्व बताकर सांइस, कॉमर्स, आर्टस विषय के संबंध में दिषा निर्देश देते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मनीराम झाझडिय़ा, शीशराम जाखल, रामसिंह रोहिला, जगदीश डुडी, कमलेष कुमार, नियाज मोहम्मद, प्रवेश मील, पूनम, लोकपाल, सुमेर पचार, काशीराम कुल्हरी आदि स्टाफ मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur