Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / दीक्षांत समारोह आयोजित किया

,

दीक्षांत समारोह आयोजित किया

एस एन गर्ल्स पीजी महाविद्यालय में

नवलगढ़, कस्बे नानासा गेट के पास में स्थित एस एन गर्ल्स पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो.रूपसिंह बारेठ पूर्व कुलपति महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्व विधालय थे। अध्यक्षता प्राचार्य आर के शर्मा ने की। एम एल मांडोत भी मंचस्थ अतिथि थे। विद्यालय परिवार की ओर से साफा व पुष्प माला पहनाकर कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान में छात्राओं को हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान व भूगोल विषय मे उपाधि प्रदान की गई । कार्यकम को संबोधित करते कहा कि उपाधि लेना ही शिक्षा में निपुणता नही है। शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा व मानवता सेवा करना भी शिक्षा का ही रूप है। कार्यक्रम के दौरान डॉ दयाशंकर जांगिड़। समाजसेवी कैलाश चोटिया, श्रीलाल अग्रवाल, मुरलीमनोहर चोबदार, जे पी जांगिड़ सहित महाविद्यालय के स्टाफ के सदस्यगण व छात्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जस्सासिंह व मनोज भारद्वाज ने किया। एम एल मांडोत ने स्वागत भाषण किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur