Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / दिव्या चोटिया बनी मिस फेयरवेल

,

दिव्या चोटिया बनी मिस फेयरवेल

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] आर. के. जे. के. बरासिया पी. जी. महाविद्यालय में गुरूवार को  फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें दिव्या चोटिया ने मिस फेयरवेल का खिताब जीता। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एनएल अरड़ावतिया, विशिष्ट अतिथि मनीराम शर्मा, माया जागिड़ व अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान जुनियर्स ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी कॉलेज छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य, पंजाबी व हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किए। मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय की छात्रा दिव्या चोटिया मिस फेयरवेल व प्रतिभा को मिस ब्युटी, सीनियर ऑफ दी ईयर सोनाली, स्टूडेन्ट ऑफ दी ईयर सुनिता, इन्टेलिजेन्ट ऑफ दी ईयर माया को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या, आंचल, अलका, पुनम शर्मा, कोमल, श्वेता, दिव्या चोटिया, सुमन, प्रतिभा व पूजा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur