Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / दीया डेकोरेशन एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

,

दीया डेकोरेशन एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के प्रांगण में

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के प्रांगण में आज दीया डेकोरेशन एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई ! प्रतियोगिता के आयोजन से पहले स्कूल परिसर में दीपावली महोत्सव गणेश वंदना एवं श्री राम स्तुति के साथ मनाया गया जिसका शुभ आयोजन पंडित सुभाष शर्मा ने करवाया रंगोली प्रतियोगिता ग्रुप फर्स्ट में कक्षा दूसरी की अनन्या प्रथम एवं कक्षा पहली की छात्रा इशिता दूसरे स्थान पर रही, ग्रुप सेकेंड में कक्षा 5वी की रिट्रीका का प्रथम एवं कक्षा तीसरी का छात्र खुशवंत एवं आराध्य दूसरे स्थान पर रहे, ग्रुप थर्ड में कक्षा आठवीं का छात्र छवि एवं चिंटू प्रथम एवं कक्षा सातवीं की छात्रा अदिति दूसरे स्थान पर रही, फोर्थ ग्रुप में कक्षा 11 वीं विज्ञान की छात्रा निधि एवं खुशी प्रथम एवं कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग की छात्रा अंकिता दूसरे स्थान पर रही। दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता में ग्रुप फर्स्ट मैं कक्षा प्रथम का छात्र मनु स्वामी पहले एवं कक्षा दूसरी की छात्रा सोनाक्षी दूसरे स्थान पर रही, ग्रुप सेकेंड में कक्षा पांचवीं की छात्रा कोमल प्रथम एवं कक्षा तीसरी का छात्र आदित्य स्वामी दूसरे स्थान पर रहा, ग्रुप थर्ड में कक्षा सातवीं की छात्रा वंश प्रिया प्रथम एवं रुचिका दूसरे स्थान पर रही, ग्रुप फोर्स में कक्षा दसवीं की छात्रा पायल सैनी प्रथम एवं कक्षा नौवीं के छात्र गर्वित एवं पियूष दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के इस अवसर पर स्कूल मैनेजिंग ट्रस्टी रमेश चंद्र वर्मा, प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी, प्रधानाचार्य किरण सैनी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। निर्णायक गण की भूमिका सरोज भास्कर पार्वती टेलर एवं विजय श्री स्वामी ने निभाई कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने यह पावन पर्व अपने परिवार जन के साथ खुशी खुशी मनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur