Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / दो अध्यापकों का स्थानांतरण करने पर ग्रामीणों ने विद्यालय गेट के लगाया ताला

,

दो अध्यापकों का स्थानांतरण करने पर ग्रामीणों ने विद्यालय गेट के लगाया ताला

अभिभावकों ने दी टीसी कटवाने की चेतावनी

खंडेला (अरविन्द कुमार) ग्राम पंचायत लाखनी में स्थित सेठ लक्ष्मीनारायण काबरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 2 अध्यापकों का स्थानांतरण चूरू करने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने विद्यालय के सामने बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। तथा दोनों अध्यापकों को वापस लाखनी लगाने की मांग की। अभिभावकों ने बताया कि विभाग ने अंग्रेजी विषय के अध्यापक गिरिराज मीणा व राजनीतिक विज्ञान के अध्यापक कालूराम वर्मा का स्थानांतरण कर दिया। जो गलत है विद्यालय अध्यापकों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाइश कर विद्यालय का ताला खुलवाया गया। ग्रामीण व अभिभावकों द्वारा विद्यालय के ताला लगाया जाने पर विद्यालय में आए छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के सामने पेड़ों के नीचे बैठकर प्रार्थना की अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि 2 दिन में दोनों अध्यापकों का स्थानांतरण निरस्त कर वापस इसी विद्यालय में नहीं लगाया जाता है तो हम हमारे बच्चों की टीसी कटवा लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur