Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / दो दिवसीय संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ समापन

,

दो दिवसीय संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ समापन

अजीतगढ़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया ] कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम रैगर के मुख्य आतिथ्य व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद काच्छ्वाल के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम का समापन हुआ। संगोष्ठी में ब्लॉक के 69 संस्था प्रधानों ने भाग लिया। स्थानीय बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य गुलाबसिंह शेखावत ने बताया की संगोष्ठी में सत्रांत दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी में परीक्षा परिणाम उन्नयन,शिक्षा क्षेत्र में नवीन तकनीको की जानकारी ,छात्रवृति , ट्रांसपोर्ट वाउचर व गार्गी पुरुष्कार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र शिखवाल,वरिष्ठ लिपिक मुकेश शर्मा ,सुनील लुनाका,मुकेश कुमावत,व्याख्याता बीना राजपूत सहित अनेक संस्था प्रधान उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur