Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / दिलावरपुर के दानदाताओं ने विद्यालय के विकास के लिए दिए तीन लाख बीस हजार रुपए

,

दिलावरपुर के दानदाताओं ने विद्यालय के विकास के लिए दिए तीन लाख बीस हजार रुपए

झुंझुनूं, भामाशाहों के लिए पहचाने जाने वाले झुंझुनूं जिले में विद्यालयों के विकास के लिए मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना में भामाशाह खुलकर सहयोग कर रहे हैं। इनमें आम जनमानस के साथ राजकीय सेवामें कार्यरत अध्यापक गण भी शामिल हैं। रा उ प्रा वि दिलावरपुर के प्रधानाध्यापक आनंद झाझडिया की प्रेरणा से दिलावरपुर निवासी जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह जाखड़ ने अपने पिता स्वर्गीय हरचंद राम जाखड़ की याद में 03 लाख 20 हजार रुपए का चेक सीडीईओ अनुसूईया सिंह, एडीपीसी कमला कालेर को सौंपा। यह राशि विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण हेतु काम आएगी। इस दौरान लेखा प्रभारी लखवीर सिंह, सहायक अभियंता राजेश कुमार, कार्यक्रमअधिकारी,मनोज मूंड,डॉ नवीन ढाका, लेखाअधिकारी पीडी सिंह, पीयूष चौमाल, मोहित, आदि मौजूद रहे।