Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / डॉ मोहनलाल पीरामल की जयंती मनाई

,

डॉ मोहनलाल पीरामल की जयंती मनाई

न्यास द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं में

बगड़, कस्बे में स्थित डॉ मोहनलाल पीरामल दांतव्य न्यास द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं में डॉ मोहनलाल पीरामल की 88 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी संस्था प्रधानों ने डॉ मोहनलाल पीरामल की प्रतिमा को फूल माला पहनाकर उन्हें याद किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी रामेंद्र यादव, पीरामल बालिका महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंशु सोनी, पीरामल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की प्राचार्या मीनाक्षी शर्मा, पीरामल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंदी माध्यम की प्राचार्या उमा पुरोहित, सत्येंद्र सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह, निहाल सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य व छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। रामेंद्र यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और सभी छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहने के लिए आह्वान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur