Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / DSP Anju Yadav: पति की मौत के बाद बच्चे और परिवार की बनी ढाल, मुश्किलों से लड़कर राजस्थान के एक छोटे से गांव की अंजू बनी DSP

DSP Anju Yadav: पति की मौत के बाद बच्चे और परिवार की बनी ढाल, मुश्किलों से लड़कर राजस्थान के एक छोटे से गांव की अंजू बनी DSP

DSP Anju Yadav: ज्यादातर लोग सोचते हैं की शादी के बाद करियर खत्म हो जाता है लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं भी है जिन्होंने शादी के बाद भी मुश्किलों से लड़कर अपनी सफलता की कहानी लिखी है। आज हम आपको राजस्थान के एक छोटे से गांव की अंजू यादव की कहानी बताएंगे जो एक साधारण सी महिला है। अंजू यादव देश की उन तमाम महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है जो मुश्किलों से लड़ रही हैं।

हरियाणा के किस परिवार में अंजू यादव का जन्म हुआ जो आज राजस्थान में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस के पद पर। 2025 सितंबर में आयोजित पासिंग परेड में वह राजस्थान पुलिस सेवा में पुलिस अधीक्षक बनी है। साल 2021 में विधवा कोर्ट से उन्होंने परीक्षा दिया जिसके बाद उन्हें 1725 वीं रैंक हासिल हुई और साल 2023 में उनका रिजल्ट जारी किया गया।

हौसले की मिसाल है डीएसपी अंजू यादव

अंजू यादव की शादी है 21 साल की उम्र में हो गई इसके बाद वह घर के कामों में उलझी रही और पति की भी मौत हो गई।अंजू यादव सिंगल मदर बनाकर अपने बच्चे और परिवार की जिम्मेदारी उठाने लगी। मुश्किलों को हंस कर झेल और अपना अलग पहचान बनाने के बारे में सोच लिया।

अंजू यादव का जन्म 1988 में हरियाणा के नारनौल के धोलेरा गांव में हुआ और उनके पिता लालाराम यादव एक किसान है और मां सुशीला देवी गृहणी है। अंजू ने गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई किया और 12वीं तक सरकारी स्कूल से पढ़ने के बाद डिस्टेंस से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

अंजू की तीन बहन और है 6 लोगों के परिवार का खर्चा उठाने के लिए उनके पापा परचून का दुकान चलाते थे। तंगी के बाद भी उनके पिताजी ने अपने तीन चारों बेटियों को अच्छे से पढ़ाया।अंजू यादव की दो बहने प्राइवेट नौकरी करती है वही एक बहन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है

2021 में अंजू के पति की मौत हो गई इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और हिम्मत जताते हुए उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा दी और आज वह डीएसपी बन चुकी है। अंजू यादव उन तमाम महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है जो जीवन के मुश्किलों के आगे हारना नहीं चाहती और कुछ करके दिखाती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur