Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का अवकाश 2 दिन बढ़ा

,

शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का अवकाश 2 दिन बढ़ा

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जारी किए आदेश

13 व 14 जनवरी को रहेगा अवकाश

झुंझुनूं , जिले में शीतलहर को देखते हुए जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश बढ़ा दिया है। 13 जनवरी को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है, वहीं 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर अवकाश पहले से ही घोषित था। ऐसे में अब 15 जनवरी से कक्षाएं प्रारंभ होने की संभावना है।