Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / डुलानिया गांव में कारगिल विजय दिवस पर किया पौधारोपण

,

डुलानिया गांव में कारगिल विजय दिवस पर किया पौधारोपण

पिलानी के निकटवर्ती डुलानिया गांव में माता मंदिर परिसर वह श्योराण सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। दोनों जगह पर एक एक पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का श्री गणेश किया गया। पौधारोपण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कविंद्र बड़गुर्जर थे इस अवसर पर बड़गुर्जर ने कहा कि पिलानी विधानसभा में 11000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और सभी गांव में मंदिरों स्कूलों में पौधारोपण करेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूल संचालक सुमित श्योराण, डॉ महावीर प्रसाद, आनंद धनकड़ सुमित लाम रोड, बंटी ढाका सहित स्कूल स्टाफ छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी ली।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur