Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / डुमौली खुर्द के राजकीय स्कूल में साईकिल वितरण समारोह का आयोजन

,

डुमौली खुर्द के राजकीय स्कूल में साईकिल वितरण समारोह का आयोजन

छात्राओं को साईकिल वितरित करते मुख्य अतिथि सिंघाना[कृष्ण कुमार गाँधी ] राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत नए शैक्षणिक सत्र के दौरान सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल वितरित की जा रही है। बुधवार को डुमौली खुर्द के शहीद बिड़दीराम राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में साईकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं शिक्षाविद् सुरेन्द्र अहलावत थे। अध्यक्षता सरपंच महावीर प्रसाद रावत ने की मुख्य अतिथि ने 21 नव प्रवेशित छात्राओं को साईकिल बांटी। साईकिल पाकर छात्राएं बेहद खुश नजर आई क्योंकि अब छात्राएं साईकिल से स्कूल आएगीं। इस दौरान सासंद कोटे से गांव में बने तीन बोरवेल व सडक़ के लिए ग्रामीणों ने अहलावत का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भामाशाह मातादीन, प्रभाती लाल, मंडल अध्यक्ष राजेश जैदिया, प्रदीप शर्मा, कृष्ण गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, मनीराम शर्मा, पूर्व सरपंच फूलचंद, ताराचंद सहित अनेक सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur