Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एक बार फिर पीरामल बालिका विद्यालय ने फहराया परचम

,

एक बार फिर पीरामल बालिका विद्यालय ने फहराया परचम

बगड़ में 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में प्रथम तीनों स्थानों पर जमाया कब्जा

बगड़, कस्बे में स्थित पीरामल बालिका सीनियर सेकंडरी विद्यालय हिंदी माध्यम में 12वीं कला वर्ग परीक्षा परिणाम में बगड़ में प्रथम तीनों स्थानों पर कब्जा जमाते हुए अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर से साबित कर दी है । टॉपर मनीषा जांगिड़ ने 89 .60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं व बगड़ में द्वितीय टॉपर छात्रा कोमल कुमारी ने 86. 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कस्बे में विद्यालय का परचम लहरा दिया है । वही बगड़ टॉपर के रूप में तृतीय स्थान पर रही एकता रानी ने 85. 40{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है । विद्यालय में गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली 75{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} से ऊपर की 15 छात्राएं रही । वही विद्यालय में 80{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} से ऊपर अंक प्राप्त करने वाली 9 छात्राएं हैं । प्रशासनिक अधिकारी रामेंद्र यादव व प्राचार्य उमा पुरोहित ने छात्राओं व स्टाफ को इसके लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur