Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / 41 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

,

41 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

बीएड व चार वर्ष बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रम की

झुंझुनूं, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर को राज्य सरकार द्वारा बीएड व चार वर्ष बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा हेतु राज्यस्तरीय नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयों के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों की एक लाख से अधिक सीटों के लिये इस वर्ष पांच लाख पैंतालीस हजार परीक्षाथियों ने आवेदन किया है साथ ही इस परीक्षा के माध्यम से राज्यभर के एक हजार से अधिक शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को आवंटित किये गये हैं। इसके लिए 3 जुलाई रविवार को प्रातः 11ः30 से अपराहन 2ः30 तक जिले के 41 परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा आयोजित की जावेगी तथा 17410 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur