Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पांच बार मिली असफलता, हिम्मत टुटा तो परिवार ने बढ़ाया हौसला, 6वीं बार में लेफ्टिनेंट बन राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास

पांच बार मिली असफलता, हिम्मत टुटा तो परिवार ने बढ़ाया हौसला, 6वीं बार में लेफ्टिनेंट बन राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास

Education News (एजुकेशन समाचार) : पांच बार मिली असफलता, हिम्मत टुटा तो परिवार ने बढ़ाया हौसला, 6वीं बार में लेफ्टिनेंट बन राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास
Lieutenant Chetna Sharma Success story : अगर इंसान दिल से ठान ले तो वह हर हाल में सफलता हासिल करता है। कई बार लोग मुश्किलों से हार कर अपनी मंजिल को छोड़ देते हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो मुश्किलों से लड़कर इतिहास रच देते हैं।
 राजस्थान की बेटी बनी अफसर 
 आज हम आपको राजस्थान के खाटू श्याम गांव की रहने वाली लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा की कहानी बताएंगे। चेतना शर्मा एयर डिफेंस रेजीमेंट में तैनात है।
 पांच बार सीडीएस परीक्षा में फेल होने के बाद भी चेतना शर्मा ने हार नहीं मानी और बचपन के सपने को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष करती रही।
6ठी बार मिली सफलता
 चेतना शर्मा ने छठी प्रयास में सफलता हासिल कर लिया और एक अनोखी मिसाल पेश की। लेफ्टिनेंट चेतना ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से NIT से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा को पांच बार दिया लेकिन सफल नहीं हो पायी। 6वीं बार वह सफल हो गई।
 परिवार ने बढ़ाया हौसला 
 जब भी चेता शर्मा के आगे मुश्किलें आती थी तो उनके परिवार ने उनका हर कदम पर हौसला बढ़ाया। मुश्किलों से लड़कर राजस्थान की बेटी ने सफलता की कहानी लिख दी।