Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / प्रसिद्ध उद्योगपति पीयूष माहेश्वरी ने किया SMTI कैम्पस का अवलोकन

,

प्रसिद्ध उद्योगपति पीयूष माहेश्वरी ने किया SMTI कैम्पस का अवलोकन

बगड़, आज ज्योति माहेश्वरी फाउंण्डेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी माहेश्वरी फार्मसी कॉलेज एवम् बगड़ इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का मुम्बई निवासी व इस्लामपुर प्रवासी सुप्रसिद्ध उद्योगपति पीयूष माहेश्वरी संग धर्मपत्नी पूनम माहेश्वरी एवं अश्विन साबू द्वारा अवलोकन किया गया। संस्थान पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित मॉडल्स व टूल्स के विषय में जानकारी देते हुए परिसर का अवलोकन करवाया। अतिथियों ने ज्योति माहेश्वरी फाउंडेण्शन द्वारा संचालित संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने से लेकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किये जाने वाले रोजगार के विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए, आधुनिक उपकरणो से सुसज्जित कार्यशालाओं के माध्यम से दिये जा रहे प्रशिक्षण की प्रशसा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित मॉडलों की सराहना की एवं परिसर में वृक्षारोपण भी किया। अतिथियों का स्वागत ओमप्रकाश शर्मा, विवेक कौशिक, कुम्भाराम, नवीन सैनी एवं बाबूलाल सैनी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा उढाकर किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur