Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बाहरवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

,

बाहरवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

प्रज्ञा महिमा को मिस इंटेलिजेंट स्टूडेंट के अवार्ड से सम्मानित

झुंझुनू, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी एवं प्रधानाचार्य किरण सैनी ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर की। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए विदाई कार्यक्रम समारोह में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतिस्पर्धा रखी गई जिसकी विजेता कक्षा 12वीं कॉमर्स की छात्रा प्रज्ञा महिमा रही। विजेता छात्रा प्रज्ञा महिमा को मिस इंटेलिजेंट स्टूडेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त विद्यार्थी एवं स्कूल का सर्व सम्मानित स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने बोर्ड कक्षा के छात्र छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित कर भविष्य में सही विषय का चयन कर सफलता की तरफ अग्रसर होने के लिए उत्साह वर्धन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur