Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा पितृ विहीन छात्राओं को प्रदान की गई आर्थिक सहायता

,

ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा पितृ विहीन छात्राओं को प्रदान की गई आर्थिक सहायता

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा पिरामल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगड़ (हिंदी माध्यम) में अध्यनरत छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ट्रस्ट के प्रतिनिधि एवं शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, बगड़ के सी.ई.ओ विकास खटोड़ ने विद्यालय की प्रधानाचार्य उमा पुरोहित को रुपए 1,00,000/- लाख का चेक प्रदान करते हुए बताया कि इस आर्थिक सहायता का प्रयोग पितृ विहीन छात्रों की आर्थिक मदद के लिए किया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा छात्रों को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिसके लिए विद्यालय परिवार फाउंडेशन का आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर शिवओंकार महेश्वरी तकनीकी संस्थान के सीनियर एग्जीक्यूटिव नवीन सैनी एवं विद्यालय स्टाफ सदस्य पवित्र राठौर, सुनीता कंवर, दिलीप सैनी एवं संदीप सैनी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur