Success Story: यूपीएससी की परीक्षा हर साल लाखों की संख्या में बच्चे देते हैं लेकिन सिलेक्शन मात्र कुछ परसेंट बच्चों का ही होता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए कठिन संघर्ष और मेहनत की जरूरत पड़ती है। हर साल बड़ी पैमाने पर बच्चे इस परीक्षा को पास करने के लिए अलग-अलग राज्यों के कोचिंग में पढ़ते हैं।
कुछ ऐसे बच्चे होते हैं जो इस कठिन परीक्षा की तैयारी बीच में छोड़ देते हैं और हार मान लेते हैं लेकिन कुछ बच्चे जब तक सफल नहीं होते हार नहीं मानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही खूबसूरत आईपीएस अफसर की कहानी बताएंगे जो कि इस कठिन परीक्षा को पास कर आज बिहार की एसपी बन चुकी है।
आज हम आपको आईपीएस ऑफिसर नवजोत सिमी की कहानी बताएंगे। उन्होंने 2018 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास करके आईपीएस ऑफिसर बन गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पहले वह एक डेंटिस्ट थी लेकिन डेंटिस्ट की नौकरी छोड़ उन्होंने यूपीएससी पास करने के बारे में सोचा।
पंजाब की रहने वाली है नवजोत सिम्मी
नवजोत सिमी का जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। उन्होंने बाबा जसवंत सिंह डेंटल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, लुधियाना से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) पूरी की। उन्होंने एक दंत चिकित्सक के रूप में अपना करियर शुरू किया और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने का निर्णय लेने से पहले कुछ समय के लिए दंत चिकित्सक के रूप में भी काम किया।
यूपीएससी की तैयारी
नवजोत सिमी ने यूपीएससी ( UPSC) की तैयारी के लिए दिल्ली के एक प्रतिष्ठित संस्थान से कोचिंग ली। हालाँकि, उनका मानना है कि कोई भी महंगी कोचिंग कक्षाओं में भाग लिए बिना और इंटरनेट संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करके परीक्षा पास कर सकता है। वह कहती हैं कि कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रेरणा परीक्षा में सफलता के प्रमुख कारक हैं। उनका कहना है कि किसी के पास इस बात का स्पष्ट दृष्टिकोण होना चाहिए कि वे सिविल सेवाओं में क्यों शामिल होना चाहते हैं और इसके माध्यम से वे क्या हासिल करना चाहते हैं।
