Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राजस्थान पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई ‘‘राष्ट्रीय सेवा योजना +2 स्तर सत्र 2023-24 की प्रथम बैठक

,

राजस्थान पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई ‘‘राष्ट्रीय सेवा योजना +2 स्तर सत्र 2023-24 की प्रथम बैठक

झुंझुनूं, स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर में आज प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी की राष्ट्रीय सेवा योजना +2 स्तर सत्र 2023-24 की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला प्रभारी रामेश्वरी देवी, विशिष्ट अतिथि यूसीपीईईओ खेतड़ी जल्ले सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय सेवा योजना संचालित विद्यालय प्रधानाचार्य व कार्यक्रम अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ‘‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’’ है। एक एन.एस.एस. स्वयंसेवी स्वयं से पहले समुदाय को स्थान देता है। रामेश्वरी देवी ने जिले में संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम अधिकारियों की प्रथम बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना +2 स्तर 2023-24 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम व संचालन के नियम व रुपरेखा पर विस्तृत चर्चा की एवं ‘‘मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम’’ को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर यूसीपीईईओ खेतड़ी जल्ले सिंह व कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अन्त में प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एस.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी सुधीर शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur