Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने किया SMTI कैम्पस का अवलोकन

,

उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने किया SMTI कैम्पस का अवलोकन

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंण्डेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी माहेश्वरी फार्मसी कॉलेज एवं बगड़ इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का अवलोकन उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायशीध चाँदमल तोतला, डॉ मनोहर पालीवाल, वरिष्ठ सर्जन, उदयपुर एवं विमल भण्डारी द्वारा किया गया।

संस्थान सी.ई.ओ. विकास खटोड ने अतिथियों को परिसर में संचालित संस्थाओं के विषय में अवगत करवाया। जिसके उपरान्त अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित मॉडल, कार्यशालाओं में प्रयोग होने वाली मशीनरी, टूल्स के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए परिसर का अवलोकन किया। अतिथियों का स्वागत ओमप्रकाश शर्मा, विवेक कौशिक, कुम्भाराम, नवीन सैनी एवं बाबूलाल सैनी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा उड़ाकर कर किया गया एवं स्मृति चिन्ह के रूप में प्रशिक्षणार्थियो द्वारा निर्मित तोप का मॉडल भेंट किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur