Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 4 जुलाई को

,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 4 जुलाई को

कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के संबंध में प्रेसवार्ता कल

सीकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के कुल सचिव प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार राय ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर 4 जुलाई, 2024 को चतुर्थ दीक्षांत समारोह दोपहर 12.15 बजे आयोजित किया जायेगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल तथा विश्व विद्यालय के कुलाधिपति कलराज मिश्र द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा मुख्य अतिथि होंगे। कुल सचिव डॉ. अनिल कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के संबंध में प्रेसवार्ता का आयोजन 2 जुलाई को दोपहर 12.15 बजे कुलपति सचिवालय में किया जायेगा जिसमें समस्त मीडिया कर्मी सादर आमंत्रित है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur