Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / फ्रेशर पार्टी उमंग का किया आयोजन

,

फ्रेशर पार्टी उमंग का किया आयोजन

श्रीमती हरकोरी देवी गर्ल्स (पी.जी.) महाविद्यालय झुन्झुनू में

झुंझुनू, स्थानीय श्रीमती हरकोरी देवी गर्ल्स (पी.जी.) महाविद्यालय झुन्झुनू में बुधवार को फ्रेशर पार्टी उमंग का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष इन्दिरा ढूकिया ने की छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास हो सकें। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के राउण्ड के बाद मिस फ्रेशर बी.ए. पार्ट प्रथम की पायल जांगिड़, मिस इन्टेलीजेन्ट बी.ए. पार्ट प्रथम की रंजना पारीक तथा मिस ब्यूटी बी.ए. पार्ट द्वितीय की डिम्पल चुनी गई। जिन्हें ताज पहनकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ0 मीना शेखावत ने छात्राओं को बहुत कम समय में आयोजित इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी स्टॉफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की एवं अपने अमूल्य समय को देकर इसे सफल बनाया। एम.ए. की छात्राओं तथा आशा व लता ने इस कार्यक्रम संचालन किया। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं नृत्य, गायन व प्रश्नावली राउण्ड में भाग लिया इसमें मिस फ्रेशर मिस ब्यूटी व मिस इन्टेलीजंट चुनी गई। संस्थान अध्यक्ष इंदिरा ढूकिया ने विजेता छात्राओं को बधाई दी एवं उनका होसला बढ़ाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur