Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जी.एन.एम. तृतीय वर्ष की राज्य स्तरीय मेरिट में द्वितीय रैंक

,

जी.एन.एम. तृतीय वर्ष की राज्य स्तरीय मेरिट में द्वितीय रैंक

राजस्थान नर्सिंग स्कूल झुन्झुनू के छात्र की

झुंझुनू, राजस्थान नर्सिंग स्कूल झुन्झुनू के छात्र मोहित पुत्र विजेन्द्र सिंह ने राजस्थान नर्सिंग कॉन्सिल द्वारा जारी जी.एन.एम. तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट में द्वितीय रैंक हासिल की है। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान नर्सिंग कॉन्सिल के द्वारा 15 अगस्त पर छात्र को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर डॉ. रविप्रकाश माथुर निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार व रजिस्ट्रार मैडम भारती द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था सचिव डॉ. संदीप ढूकिया ने मेरिट हासिल करने वाले छात्र को बधाई दी और बताया कि कि मेरिट होल्डर छात्र ने स्कूल में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति और अनुशासन से इसे प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान कि एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुनिता ढूकिया ने सभी छात्र-छात्राओं को मोहित से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रिंसिपल ने बताया कि मोहित ने जी.एन.एम. द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट मे प्रथम रैंक हासिल की थी और राजस्थान नर्सिंग कॉन्सिल द्वारा ये लिस्ट जारी की जाती रही है और हर बार की तरह इस वर्ष भी संस्था के होनहार छात्र ने राजस्थान नर्सिंग स्कूल की प्रतिष्ठा में वृद्धी की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur