Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

,

गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

सिंघाना [कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे के न्यू ईडन पब्लिक स्कूल में डॉ. आनन्द कुमार राय की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। कार्यक्रम के दौरान देश की महान विभूतियों की जयंती पर प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान स्कूल निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने गांधी जी व शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। कैंब्रिज शिक्षण संस्थान, विश्व भारती सी. सै. स्कूल, संस्कार प्ले स्कूल, माता श्रवणी इंटरनेशनल स्कूल, बाबा हनुमानदास स्कूल, महादेवा इंटरनेशनल स्कूल, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल सहित नरेश कन्या महाविद्यालय व आर्य कॉलेज में गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें याद किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur