Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जी.बी. मोदी ग्रुप ऑफ स्कूलस का एलुमिनाई मीट का आयोजन

,

जी.बी. मोदी ग्रुप ऑफ स्कूलस का एलुमिनाई मीट का आयोजन

जी.बी. मोदी विद्या मन्दिर स्कूल में

झुंझुनूं, बाकरा रोड़ स्थित जी.बी. मोदी विद्या मन्दिर स्कूल में जी.बी. मोदी ग्रुप ऑफ स्कूलस का एलुमिनाई मीट का आयोजन हर्षोल्लास एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में पूर्व में अध्ययन कर चुके छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया एवं अपने स्कूल से संबंधित अनुभवों को एक-दूसरे से शेयर किया। सहपाठी रहे छात्र-छात्राओं ने अपने स्कूली जीवन के खट्टे-मिठे अनुभव एक दूसरे को बांटे। सभी छात्र-छात्राएं एक दूसरे से मिलकर अत्यधिक प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए ताकि विद्यार्थी एक-दूसरे से जुड़े रहे। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय एवं शिक्षकों की अत्यधिक प्रशंसा करते हुए काफी प्रसन्न हुए। इस अवसर पर विद्यालय में नृत्य, संगीत एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सबसे पुराने एलुमिनाई चार्टेड अकांउटेन्ट अश्विनी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित होने चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं को एक दूसरे का मार्गदर्शन मिलता रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समीति के सचिव श्रवण केजड़ीवाल, दिनेश अग्रवाल, पवन केडिया, मनीष मित्तल, अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur