Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जी.बी. मोदी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने निकाली उत्सव रैली

,

जी.बी. मोदी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने निकाली उत्सव रैली

राजपुताना शिक्षा मण्डल मुम्बई की ओर से संचालित शाह मार्केट स्थित जी.बी. मोदी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने उत्सव रैली निकाली। कक्षा -10 के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा तनीषा टीबड़ा ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिलेभर में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं विद्यालय की दर्शिका पाण्डे ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। इसी के साथ विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलक्ष में विद्यालय प्रधानाचार्या रंजना मित्तल ने अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियो का माल्यार्पण कर व गुलाल लगाकर स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियो को रथ में बिठाकर पुरे शहर में डी.जे. पर डांस करते हुए विद्यार्थी व स्कूल स्टॉफ खुशी मनाते हुए स्कूल प्रांगण से गांधी चौक, छावणी बाजार, राणी सती मन्दिर, रोड़ नम्बर 1 होते हुए वापस स्कूल पहुंचे। संस्था प्राचार्या रंजना मित्तल व संस्था सचिव दिनेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खूशियां बांटी व सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur