Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / रीट परीक्षा को पूर्ण गम्भीरता के साथ सुचारू एवं पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराए – मुख्य सचिव

,

रीट परीक्षा को पूर्ण गम्भीरता के साथ सुचारू एवं पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराए – मुख्य सचिव

जिला कलेक्टर्स के साथ वर्चुअली समीक्षा में

सीकर, मुख्य सचिव उषा शर्मा ने रीट परीक्षा 2022 को पूर्ण गम्भीरता के साथ सुचारू एवं पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित चैक लिस्ट के अनुसार सम्पूर्ण तैयारी एवं व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाए। शनिवार को शर्मा ने प्रदेश के संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर्स के साथ वर्चुअली समीक्षा में कहा कि रीट परीक्षा से संबंधित सभी कार्य इलेक्शन मोड पर सम्पन्न कराये जाने है। इस दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश एवं जांच, परीक्षार्थियों के आवागमन समेत परीक्षा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार के साथ समीक्षा की जाकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टे जारी किए जाए। इस दौरान बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन के लम्बित प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा की गई तथा लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि आवंटन के बकाया प्रकरणों का पूर्ण विवरण के साथ विस्तृत ब्यौरा भेजने को कहा। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में विस्तृत समीक्षा के बाद उन्होंने सभी जिलों में माहौल तैयार करने को कहा। इस दौरान झण्डों की मांग शीध्र तय कर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी की जन भागीदारी दिखाई देनी चाहिए। इस दौरान जिला मुख्यालय से जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, ओमप्रकाश राहड़ सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग , सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी, सीपीओ नरेन्द्र भास्कर,राजीविका जिला प्रबंधक अर्चना मौर्य, यूआईटी सचिव राजपाल यादव, डीईओ रामचन्द्र पिलानिया सहित विभागीय अधिकारी वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur