Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / गांधी व शास्त्री जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

,

गांधी व शास्त्री जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

न्यू ईडन स्कूल में

सिंघाना [के के गाँधी ] राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 115 वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित याद किया। कस्बे के न्यू ईडन स्कूल संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा न्यू ईडन महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. अनिता, अजीत सैनी, रामकिशन, भीम सिंह, विजेंद्र कुमार, संतोष सैनी आजाद सिंह, महेंद्र मीणा, सरोज प्रदीप, श्रीमती सुनीता, बाबूलाल इत्यादि ने दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ! संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने विद्यार्थियों को सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी एवं ईमानदारी और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारने एवं अनुसरण करने की बात कही। वही कैंब्रिज स्कूूल विश्वभारती शिक्षण संस्थान, द शांता किड्स स्कूल में भी गांधी जयंति धूमधाम से मनाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur