Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ढूकिया नर्सिंग काॅलेज की छात्राओं ने लहराया परचम

,

ढूकिया नर्सिंग काॅलेज की छात्राओं ने लहराया परचम

झुंझुनू, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विष्वविद्यालय जयपुर द्वारा बी.एसी. नर्सिंग अन्तिम वर्ष का परिणाम घोषित किया गया जिसमें नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग काॅलेज की छात्रा पकंज कुमारी पुत्री विद्याद्यर ने 86.57 प्रतिषत प्राप्त कर सम्पूर्ण जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है व शबाना पुत्री भंवर अली ने 85.14 प्रतिषत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और छात्रा पूनम सैनी पुत्री श्यामसुन्दर ने 83 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर डाॅ. सुनिता ढूकिया ने टाॅपर रहने वाली छात्राओं व स्टाफ को बधाई दी और बताया कि छात्राओं ने स्कूल में काॅलेज में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति और अनुशासन से इसे प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं को टाॅपर रहने वाली छात्राओं से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर संस्था के प्रिंसिपल ने बताया कि 10 छात्र/छात्राओं ने 80 प्रतिशत से एवं 20 छात्र/छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है संस्था का परिणाम शतप्रतिशत रहा है व हर बार की तरह इस वर्ष भी संस्था की होनहार छात्राओं ने नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग काॅलेज की प्रतिष्ठा में वृद्वी की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur