Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / गोल्ड मेडलिस्ट रेणू का किया सम्मान

,

गोल्ड मेडलिस्ट रेणू का किया सम्मान

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं के गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एम.एस.सी. रसायन शास्त्र की छात्रा गोल्ड मेडलिस्ट रेणू नावरिया का सम्मान किया गया। विदित रहे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में 13 जुलाई को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले होनहारों का सम्मान किया गया था, जिसमें महाविद्यालय की एम.एस.सी. रसायन शास्त्र की छात्रा रेणू नावरिया ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पदक विजेता रेणू नावरिया का महाविद्यालय में संस्थान संरक्षिका विनोद ढूकिया ने तिलकार्चन, माल्यार्पण, शॉल ओढाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्रा को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने रेणू की उपलब्धि को संस्था का गौरव बताया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने भी बधाई दी। इस अवसर पर व्याख्याता विजेन्द्र सिंह, पिंकेश, प्रियंका, प्रहलाद सिंह सहित समस्त स्टाफ व छात्राए उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur