Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / गुढ़ा गौड़जी में पद्माक्षी अवॉर्ड एवं गार्गी पुरस्कार समारोह आयोजित

,

गुढ़ा गौड़जी में पद्माक्षी अवॉर्ड एवं गार्गी पुरस्कार समारोह आयोजित

गुढ़ा पब्लिक स्कूल गुढ़ा गौड़जी में आज शुक्रवार को उदयपुरवाटी ब्लॉक की बालिकाओं को पद्माक्षी अवॉर्ड एवं गार्गी पुरस्कार दिए गए। गुढ़ा पब्लिक स्कूल गुढ़ा गौड़जी में आयोजित कार्यक्रम में कुल 812 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार के साथ मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत बधाई संदेश व प्रशस्ति पत्र एवं कक्षा 10 की अल्पसंख्यक वर्ग में झुंझुनू जिला टॉपर मुस्कान बानो एवं निशक्त वर्ग में निकिता कुमारी को 75,000- 75,000 रुपए के चेक एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। उदयपुरवाटी मुख्य शिक्षा अधिकारी हमीर सिंह शेखावत, संस्था चेयरमैन संपत बेनीवाल, सचिव ललित अग्रवाल, प्रधानाचार्य विरेंद्र प्रताप सोहू ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने वर्तमान में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। चेयरमैन संपत बेनीवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित बधाई संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि प्रधानाचार्य कपिल कुमार एवं अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी व अध्यापक गण उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur