Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / हमीरी कलां के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

,

हमीरी कलां के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

झुंझुनूं,  निकटवर्ती ग्राम हमीरी कलां के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को नामांकन वृद्धि अभियान के प्रथम चरण में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव प्रवेशित 21 विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में मण्डावा विधायक नरेन्द्र कुमार खीचड़ ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये विधायक ने हमीरी कला ग्राम पंचायत को प्रथम उजियारा ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान किया। विधायक नरेन्द्र कुमार ने स्तरीय शिक्षा के लिए किसी प्रकार के संसाधनों की कमी न रहने देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमसा एडीपीसी विनोद जानू ने रमसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इससे पहले विधायक का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतांजली ज्वैलर्स समूह के शिवकरण जानू, समाज सेवी राजेन्द्र सिलायच, जयसिंह धतरवाल मौजूद रहें। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र डूडी ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur