Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / मेहनत ही सफलता कुंजी – ढूकिया

,

मेहनत ही सफलता कुंजी – ढूकिया

न्यू राजस्थान में टॉपर्स का सम्मान

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष २०२१ की होनहार छात्राओं का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर सम्मान किया गया। विदित रहे कि पंडित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा जारी किये गये बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के जारी परिणाम में महाविद्यालय की कोमल पुत्री मोतीलाल ९१.११ प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व मोमल शेखावत पुत्री चन्द्रभान सिंह शेखावत ९०.८८ प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने होनहारों का तिलकार्चन, माल्यार्पण कर स्वागत किया। इंजी. ढूकिया ने पूरी लग्न व निष्ठा से मेहनत कर ऊँचाईयों को छूने के टिप्स दिये। उन्होनें कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। संस्थान सचिव इंजी पीयूष ढूकिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एकेडमिक डाइरेक्टर डॉ. शिखा सहाय एवं महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश ने होनहार छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह कुल्हरि, महावीर प्रसाद, शालिनी सिरोहा सहित स्टाफ उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur