Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / हर्षोल्लास के साथ खेली फूलो से होली

,

हर्षोल्लास के साथ खेली फूलो से होली

झुंझुनूं, स्थानीय मोदी रोड़ स्थित राजस्थानी इंग्लिश एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में होली का त्योहार बच्चों ने फूलो से होली खेलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मारवाड़ी गानो व होली की धमाल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सभी बच्चों व विद्यालय स्टॉफ ने आपस में फूलो की होली खेलकर उत्सव का भरपूर आनन्द उठाया। प्रधानाचार्या मंजु शर्मा ने बच्चों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए तिलक होली व फूलो की होली खेलते हुए पानी को बचाने की प्रेरणा दी तथा केमिकल से बने रंगो व पक्के रंग का प्रयोग ना करने को कहा। संस्था निदेशक नीरज शर्मा ने होली के त्योहार से जुड़ी कथा को सभी बच्चों को बताते हुए हंसी खुशी व आपसी मतभेदों को भुलकर इस त्योहार को मनाने को कहा । कार्यक्रम का संचालन छात्रा तनुष्का शर्मा ने किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur